हल्द्वानी- वन विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारियों की मनमानी आने लगी समाने ।

 

 

 

उत्तराखण्ड में वन विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारियों की मनमानी के मामले समाने आने लगी है। विभाग में कार्यरत अधिकारी एंव कर्मचारी वर्तमान तैनाती स्थल का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं शासन के स्थानांतरण के जारी आदेश के बाद भी सालों से एक कूर्सी पर जमे हुए हैं‌। बोले तो कर्मचारी शासन के आदेश की जमकर अवहेलना कर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी चाहकर भी ऐसे कर्मचारियों का कुछ नहीं कर सकते।
ऐसा ही ताजा मामला तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टाड़ा रेंज का है यहाँ बर्षो से तैनात उप वन क्षेत्राधिकारी के स्थानांतरण को लेकर बीते अगस्त की 22 तारीख को एक आदेश जारी हुआ था। यहाँ आदेश तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी द्वारा जारी किया गया था जिसमें तत्काल प्रभाव तैनाती के आदेश जारी किए गए लेकिन डीएफओ के आदेश को दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है फिर भी टाड़ा रेंज में तैनात उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला ने आदेश को ना मनाते हुए रेंज में जमे हुए हैं। शासन के आदेशों की अवहेलना के चलते वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वही उप वन क्षेत्राधिकारी द्वारा ना आदेश ना मनाना चर्चा का बिषय बना हुआ है। देखते हैं कि वन विभाग इस मामले में आगे क्या कार्यवाही करता है।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां: प्रतिबंध के बावजूद छात्र दौड़ा रहे बाइक-स्कूटी, प्रशासन मौन
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…