दर्दनाक हादसा: तेज धमाके से बॉयलर फटने कई मीटर दूर गिरा महिला का सिर,2 लोग घायल; चारों तरफ बिखरा खून

Spread the love

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में मंगलवार की दोपहर दूध खौलाते समय तेज धमाके से बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना में पति सहित दो लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

डिहिया गांव निवासी सरजू बिंद खुटहन थाने के बगल मिष्ठान की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा वह खोवा, छेना और पनीर थोक रेट पर बेचते हैं, जिसमें उनका बेटा राजेंद्र व बहू मनीता देवी (40) भी सहयोग करते रहे।

 

पहले वे दूध को बड़े भगोने में उबालते थे। करीब छह माह पहले वे राजस्थान से चिमनी सहित डेढ़ लाख कीमत का बॉयलर ले आए थे, जिसकी क्षमता 500 लीटर की थी। मंगलवार की दोपहर घर के बाहर स्थित टिनशेड के नीचे बॉयलर में दूध उबाला जा रहा था।

दर्दनाक हादसे के बाद मचा हड़कंप
अचानक तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया। उसका मलबा और गर्म दूध बगल में उपली पाथ रही मनीता देवी के सिर पर आ गिरा। उसका सिर धड़ से अलग होकर 70 मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं दूध उबालने को रख दूर काम कर रहा उसका पति राजेंद्र और पड़ोसी अधेड़ महिला सीता देवी व एक गाय भी घायल हो गई। मनीता का सिर झाड़ियों में जाने की वजह से ग्रामीण 45 मिनट बाद खोज सके।

फोन करने के बाद भी एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी साधन से दोनों घायलों के पिलकिछा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

और पढ़े  ट्रक से 524 गैस सिलिंडर की चोरी का खुलासा, 11.10 लाख नकदी व तमंचा-कारतूस के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

 अधिकारी बोले-
बॉयलर फटने से महिला की मौत हो गई। पति व एक अन्य घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है। मृत महिला का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। – अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज।


Spread the love
  • Related Posts

    गाजियाबाद-मेरठ समेत यूपी के 5 जिलों का निर्यात चौपट, इन जिलों पर पड़ रहा सर्वाधिक दबाव

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब उत्तर प्रदेश के निर्यात कारोबार पर भी दिखने लगा है। खासकर प्रोसेस्ड मीट और चर्म उत्पादों से जुड़े जिलों के…


    Spread the love

    रेलवे ट्रैक के पास 3 लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे,पेड़ से लटकी मिली भाभी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर के पास एक जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।…


    Spread the love