करवाचौथ- पति ने करवाचौथ पर पत्नी को खरीदारी के लिए 50 हजार रुपये देने से किया इनकार,पत्नी ने फोड़ा पति का सिर |

बरेली में पति पत्नी के झगड़े का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ पर खरीदारी के लिए पति ने 50 हजार रुपये देने से इनकार किया तो गुस्साईं पत्नी ने उसका सिर्फ फोड़ दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया गया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में भी शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के दो बच्चे पहले पति हैं। करवाचौथ से पहले उसकी पत्नी ने उससे खरीदारी करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। कहा कि इन रुपयों से वह साड़ी और जेवर आदि सामान खरीदकर लाएगी।

युवक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इतने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद हरीश ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…