चौंकाने वाली खबर:- पत्नी इसलिए कंडोम यूज़ नहीं करने देती थी..जब पति ने पत्नी के पुरानी जिंदगी के पन्ने पलटे तो रह गया दंग, डॉक्टर से कराया टेस्ट और अभी भी…

Spread the love

 भारत भर से कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो हमें हैरान करके रख देती हैं। राजस्थान के जोधपुर जिले से ऐसा की एक मामला सामने आया है। जहां, एक पत्नी ने अपने पति को एचआईवी (HIV) संक्रमित करने की कोशिश। युवक की पत्नी शादी से पहले ही HIV संक्रमित थी, शादी के वह युवक पर लगातार बिना कंडोम के संबंध बनाने पर दबाव बनाती थी। पत्नी ने पति पर इसे लेकर अधिक दबाव बनाया तो उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी से पहले की जिंदगी के बारे में जानकारी जुटाई तो उसके होश उड़ गए। उसे पता चला कि उसकी पत्नी 2023 से ही HIV पॉजिटिव है। मामले में कोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 

खुलासे से हैरान रह गया पति
जानकारी के अनुसार जोधपुर शहर में रहने वाले एक युवक की शादी जुलाई 2024 को हुई थी। शादी के युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर आया। दंपति ने संबंध बनाए तो पत्नी कंडोम का इस्तेमाल नहीं करने की बात कहने लगी। वह पति पर कंडोम का इस्तेमाल नहीं करने का दबाव बनाती थी। अधिक दबाव बनाने पर पति को पत्नी के ऊपर शक हुआ। उसने अपनी पत्नी के शादी से पहले की जिंदगी की पन्ने पलटना शुरू किया तो हकीकत जानकर वह हैरान रह गया।

फरवरी 2023 से थी HIV संक्रमित
पति को पता चला कि उसकी पत्नी फरवरी 2023 से HIV संक्रमित है। ART सेंटर में उसका इलाज भी चल रहा है। इस दौरान पीड़ित पति के पत्नी का पुराना मंगेतर भी मिला, जिसने उसे बताया कि युवती के HIV संक्रमित होने के कारण ही उसकी सगाई टूटी थी। हालांकि, अपने शक को और पुख्ता करने के लिए पति ने ब्लड टेस्ट के बहाने पत्नी की जांच कराई। इस दौरान उसकी रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई। युवक ने अपनी भी जांच कराई लेकिन, उसकी रिपोर्ट निगेटिव है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि HIV संक्रमण का पता तीन महीने बाद चलता है।

9 तोला सोने के गहने और रुपये ले गई
पीड़ित पति का आरोप है कि जब उसने पत्नी के HIV संक्रमित होने की रिपोर्ट उसे दिखाई तो वह भड़क गई। उसके परिजनों और बहन ने भी कहा कि आप लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। वे इस बात को लेकर जमकर नाराज हुए। पत्नी की बहन उसे अपने साथ लेकर चली गई। साथ ही हमारी तरह (ससुराल वालों) से दिए गए नौ तोले सोने के गहने और रुपये भी अपने साथ ले गई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में आवेदन दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

Spread the love
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love