अयोध्या में दीपोत्सव:- इस बार दीपोत्सव में बनेंगे 2 नए विश्व रिकॉर्ड, 25 लाख दीपों से प्रकाशमय होगी रामनगरी

Spread the love

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार दीपोत्सव में बहुत कुछ बेहद खास होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 25 लाख दीप प्रज्जवलित करने का तो नया विश्व रिकॉर्ड बनेगा ही, साथ में भजन संध्या स्थल पर भी छह लाख दीये जलाए जाएंगे। 1100 लोगों की ओर से एक साथ सरयू आरती कर एक और गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी है।

 

यह जानकारी कमिश्नर गौरव दयाल ने दीपोत्सव की तैयारी को लेकर आयुक्त कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में दी। कमिश्नर ने कहा दीपोत्सव मेला को और अधिक भव्य बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग और अफसर प्रयास करें। राम की पैड़ी के 55 घाटों को चिन्हित कर उनकी मैपिंग हो चुकी है। दीप प्रज्ज्वलन के लिए 30,000 वालंटियर तैनात हो चुके हैं। इनके पहचान पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है।

राम की पैड़ी पर दीप प्रज्जवलन के लिए लगाए जाने वाले वालंटियरों के आने व जाने के लिए तय रूट रहे। उन्हें पहले से ही ब्रीफ कर दिया जाए कि दीप प्रज्जवलन के बाद किस स्थान पर बैठना है। सूचना एवं पर्यटन विभाग की ओर से निकाली जाने वाली झांकियां व शोभायात्रा आकर्षक हों। राम की पैड़ी पर चलने वाले लेजर शो और पुराने सरयू पुल पर कराए जाने वाले आतिशबाजी शो की सभी तैयारियां समय से कर ली जाएं।

बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल, एसपी सिटी मधुबन सिंह, डीएफओ प्रणव जैन, सीएमओ संजय जैन व अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।

और पढ़े  विधानसभा के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव, प्रशासक के रूप में प्रधानों को मिल सकता है एक और कार्यकाल

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love