पौडी- विकासखण्ड द्वारीखाल के खरीक गांव के प्राकृतिक विशालकाय ताल को मिलेगी पहचान-डीएम

सिंचाई विभाग दुगड्डा तैयार करेगा खरीक ताल के विश्लेषण की रिपोर्ट

 

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तहसील जाखणीखाल के अंतर्गत खरीक गांव पहुँचकर गांव में बने प्रकृतिक व विशालकाय ताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि खरीक ताल में वाटर स्टेगनेशन, वाटर प्यूरिटी, बरसात के मौसम में तालाब में वाटर लेवल की स्थिति तथा इससे प्रभावित होने वाले भू-भाग, बसावट की स्थिति जैसे तमाम पहलुओं को शामिल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने खरीक ताल व इसके आस-पास के क्षेत्र का ड्रोन सर्वे कराने को कहा है।पौडी- विकासखण्ड द्वारीखाल के खरीक गांव के प्राकृतिक विशालकाय ताल को मिलेगी पहचान-डीएम
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने खरीक गांव से महादेव चट्टी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के बीच की लगभग 6 किमी की दूरी को पैदल चलकर पूरी की।
महादेव चट्टी से लगभग 6-7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में प्राकृतिक रूप से बने तीन तालाबों के समूह को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह खरीक गांव की यह रमणीक जगह पर्यटक हब बन सकती है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थल पर्यटन असीम संभावनाओं को समेटे हुए है।

पौडी- विकासखण्ड द्वारीखाल के खरीक गांव के प्राकृतिक विशालकाय ताल को मिलेगी पहचान-डीएम

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…