उपचुनाव का एलान: चुनाव आयोग ने आज साढ़े तीन बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस,आज होगा पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान

पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव का एलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर साढ़े तीन बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। उम्मीद है कि आज ही पंजाब के उपचुनाव का भी एलान कर दिया जाएगा।

पंजाब में डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल में उपचुनाव होने हैं। यहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से, गिद्दड़बाहा के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना से, चब्बेवाल के राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से लोकसभा चुनाव जीत गए हैं।

और पढ़े  संगरूर में बड़ा हादसा: चंडीगढ़ जा रही पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 24 लोग घायल
  • Related Posts

    पंजाब में सड़क हादसा: दो बसों में हुई जोरदार टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

    तरनतारन जिले के कस्बा नौशहरा पन्नुआं के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से संबंधित दो बसों की आपस में टक्कर…

    AAP की दूसरी लिस्ट के बाद पहला इस्तीफा: सुखदीप सिंह छीना ने छोड़ी पार्टी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजा रिजाइन

    आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी के सभी पदों और अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आप…