संगरूर में बड़ा हादसा: चंडीगढ़ जा रही पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 24 लोग घायल

संगरूर में ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह चंडीगढ़ जा रही एक पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 24 लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ओवरब्रिज के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर असंतुलित होकर खेत में उतरकर पेड़ से टकरा गई।
सब-इंस्पेक्टर मेहर सिंह ने बताया कि बस संगरूर से चंडीगढ़ के बीच धुरी से होकर अपने नियमित रूट पर चलती है। आज बस थोड़ी देरी से चल रही थी। जब बस एक ओवरब्रिज के पास पहुंची, तो वह बेकाबू होकर हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। करीब 24-25 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया।
सीएम मान ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि संगरूर में पीआरटीसी बस के एक्सीडेंट की खबर बहुत दुखद है। हादसे में तीन कीमती जानें चली गई हैं और 24 घायलों में से 15 को बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है। प्रशासन को सभी का फ्री इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिवारों को यह दुख सहने की ताकत दे… मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
और पढ़े  परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 25 दिन -20 डिग्री में रहा शव, जम गए टिश्यू, पोस्टमार्टम में ब्लेड भी नहीं चल सका
  • Related Posts

    पंजाब में 2 बड़ी नहरी सिंचाई परियोजनाएं मंजूर: 100.65 करोड़ की आएगी लागत, 90 हजार एकड़ को मिलेगा लाभ

    पंजाब सरकार ने 100.65 करोड़ रुपये की लागत वाली दो बड़ी नहरी सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से राज्य की 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि…

    पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: डोनी बल गैंग का सरगना इथियोपिया से भारत लाया गया, 10 महीने तक चला ऑपरेशन

    पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग के सरगना गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट किया है। पंजाब पुलिस ने…