firing: पूर्व.. संजय तलवाड़ के घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी पर हुई फायरिंग,जांच शुरू

Spread the love

 

लुधियाना कांग्रेस के प्रधान और हल्का ईस्ट से पूर्व विधायक संजीव तलवाड़ संजय की इनोवा गाड़ी पर गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली किसने और कब चलाई, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना का पता उस समय चला जब घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी को चलाने के लिए उनका ड्राइवर आया। शीशा टूटा देखा तो अंदर गोली का सिक्का पड़ा था और सीट भी फटी थी। जिसके बाद उसने तुरंत घर जाकर सूचना दी।

जिला कांग्रेस प्रधान की गाड़ी पर गोली चलने की सूचना मिलते ही तमाम कांग्रेसी और पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंच गए। प्राथमिक जांच में आशंका है कि किसी ने हवाई फायर किया है और गोली का सिक्का गाड़ी के शीशे से टकराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी है ताकि सारा मामला खुलकर सामने आ सके।

जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ का घर साऊथ सिटी इलाके में स्थित जनपथ इस्टेट में है। घर के बाहर उनकी इनोवा कार खड़ी थी। जब ड्राइवर आया तो गाड़ी निकालने लगा। उसने देखा कि शीशा टूटा था और गोली सिक्का अंदर पड़ा था। सीट भी फटी हुई थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी अंदर पारिवारिक सदस्यों को दी। जिसके बाद पूर्व विधायक ने गाड़ी देख तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


Spread the love
और पढ़े  राजनीति में हलचल: जगतार हवारा को पैरोल की सिफारिश कर आप ने चलाया चुनावी बाण, क्या होगा असर?
  • Related Posts

    राजनीति में हलचल: जगतार हवारा को पैरोल की सिफारिश कर आप ने चलाया चुनावी बाण, क्या होगा असर?

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंथक मुद्दे एक बार फिर केंद्र में आते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री…


    Spread the love

    आज पंजाब कैबिनेट की बैठक- कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, CM भगवंत मान करेंगे अध्यक्षता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक पंजाब विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगी। मुख्य सचिव की तरफ से इस संबंध…


    Spread the love