देहरादून : कांग्रेस का बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

खबर देहरादून से है जहा आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया. आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर देहरादून सहित पूरे प्रदेश भर में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब 2017 में भाजपा सरकार सत्ता में आई थी तो उन्होंने राज्य के लोगों से वादा किया था की वह बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे महंगाई पर लगाम लगाएंगे किसानों का ऋण माफ करेंगे प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार ठीक इसके विपरीत कार्य कर रही है और आगामी 10 जुलाई को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में
कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…