उत्तराखंड: 65 साल की दिव्यांग मां के साथ बेटे ने किया दुष्कर्म, बहाने से ले गया कमरे में,पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Spread the love

 

बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी के एक गांव में बेटे ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया। कमरा बंद कर एक बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर  लिया है।

सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रतनपुरा निवासी दिव्यांग वृद्धा (65) घर के आंगन में सो रही थी, तभी उसका छोटा बेटा आया और मां को कमरे में सोने के बहाने ले गया। कमरा अंदर से बंद कर बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। कमरे से मां की कहराने की आवाज सुनकर बड़ा बेटा पहुंचा। काफी देर खटखटाने पर कमरा नहीं खुला। जिस पर उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां को बाहर निकाला। उसके बाद वह मां को अपने कमरे में ले गया। इस दौरान उसकी आरोपी भाई से झड़प भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मंगलवार सुबह पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडीकल परीक्षण कराया।

सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि पीड़िता के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक की हरकतों से तंग आकर पांच माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: साइबर हमलावरों के निशाने पर प्रदेश के नौ संवेदनशील विभाग, बचाव के लिए सहयोग करेगा केंद्र
  • Related Posts

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर 4 ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे उतरे दो निहंगों में से एक की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी…


    Spread the love