हल्द्वानी- महिला 3 बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने पहुंची गौला पुल, पुलिस ने बचाया, क्या थी  खुदकुशी करने की वजह

 

 

बनभूलपुरा निवासी महिला जान देने के लिए अपने तीन बच्चों को लेकर गौला पुल पर पहुंच गई। एक बच्चे को उठाकर वह गौला में फेंक ही रही थी कि पास में खड़े पुलिसकर्मी ने दौड़कर उसे रोक लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति उसके साथ रोज मारपीट करता है। इस कारण वह बच्चों के साथ नदी में कूदने गई थी।

 

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गफूर बस्ती बनभूलपुरा निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता है। वर्षों पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले वह बिहार में मजदूरी करने गया था जहां उसने एक महिला से शादी कर ली। इसके बाद दोनों बनभूलपुरा आ गए। दूसरी पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। महिला एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है।

 

रविवार देर शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद महिला अपने तीन साल, चार साल व पांच साल के बच्चों को लेकर गौला पुल पर पहुंच गई। उसने एक बच्चे को उठाकर गौला नदी में फेंकने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे थाने लाए। पुलिस ने पति को भी थाने बुलाया लिया। दोनों की काउंसलिंग कर घर भेज दिया और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी दी।

और पढ़े  नैनीताल- दुकान से फोन उड़ाया, होटल के कमरे से हुआ बरामद
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…