दिल्ली की नई मुख्यमंत्र:- राष्ट्रपति ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, शपथ ग्रहण आज शाम साढे चार बजे होगा ।

Spread the love

दिल्ली की नई मुख्यमंत्र:- राष्ट्रपति ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, शपथ ग्रहण आज शाम साढे चार बजे होगा ।

अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रपति ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वहीं, मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर असमंजस बरकरार है।

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी गई थी। शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। संभावना है कि शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन से यह फाइल राजनिवास तक पहुंच सकती है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की मंजूरी राष्ट्रपति से मिल गई है। इसके बाद शनिवार शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं। आतिशी पहले ही विधायकों, कार्यकर्ताओं से माला नहीं पहनाने की अपील कर चुकी है। वहीं, मंत्रियों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अगर राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद यह फाइल उपराज्यपाल तक पहुंच जाती है तो शनिवार वह भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

और पढ़े  इंडिगो- यात्रियों को मिलेगा कितना मुआवजा?, एयरलाइन ने किया एलान, जानें किन पैसेंजर्स को राहत में क्या मिलेगा

Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस की विशाल रैली- राहुल का सरकार पर बड़ा हमला: EC BJP के लिए काम कर रहा, मैंने सवाल पूछा तो जवाब नहीं दिया

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की विशाल रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और…


    Spread the love

    एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल- दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली, ‘वोट चोरी’ को लेकर प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद हैं। बड़ी संख्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *