शाहजहांपुर- भीड़ ने तोड़ी प्राचीन धर्मस्थल परिसर में बनी मजार, हंगामे के दौरान सीओ से धक्कामुक्की, पुलिस फोर्स मौके पर

Spread the love

शाहजहांपुर- भीड़ ने तोड़ी प्राचीन धर्मस्थल परिसर में बनी मजार, हंगामे के दौरान सीओ से धक्कामुक्की, पुलिस फोर्स मौके पर

शाहजहांपुर के सिंधौली में प्राचीन धर्मस्थल में मजार को तोड़कर शिवलिंग स्थापित करने के बाद बृहस्पतिवार को सहोरा गांव में फिर से तनाव की स्थिति बन गई। लाठी-डंडे लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मजार की ओर बढ़ रही भीड़ को संभालने के लिए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन भीड़ नहीं मानी। मजार को तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। तब जाकर हंगामा शांति हुआ। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

सहोरा गांव में प्राचीन धर्मस्थल परिसर में दूसरे समुदाय की मजार बनी थी। कई साल पहले भी दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। तब पुलिस ने दूसरे समुदाय के भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने मजार पर सजावट के लिए झालर लगा दी थी। मंगलवार को लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बुधवार को उस मजार को हटाकर शिवलिंग स्थापित कर दिया गया था।

आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग जुटे
उस वक्त सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। तनाव फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया। गांव के रियाजुद्दीन ने पुजारी समेत कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में मजार को दोबारा से बनवा दिया गया। दीवारों पर कंटीले तार लगा दिए गए थे। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों का कहना था कि मजार फिर से बनवाने के बाद शिवलिंग को हटा दिया गया है।

और पढ़े  4 बच्चों का कत्ल: जहर दे ईंट और हथौड़े से सिर पर किए वार, खून ही खून, मां ने इसलिए मारा

भीड़ के आक्रोश को देखते हुए सिंधौली के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल पहुंच गया। लोगों ने तारों हटाकर मजार को गिरा दिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी धक्कामुक्की की गई। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय और एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है।


Spread the love
  • Related Posts

    कटरानगर पंचायत उपचुनाव: मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 41.78% रहा मतदान प्रतिशत

    Spread the love

    Spread the love     कटरानगर पंचायत उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में कुल *41.78 प्रतिशत मतदान*…


    Spread the love

    अयोध्या- पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में उमड़ी आस्था, धूप न होने से दर्शनार्थियों ने लिया मौसम का मजा

    Spread the love

    Spread the loveज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों द्वारा निरंतर पाठ किया गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *