बड़ी खबर: मुख्यमंत्री केजरीवाल तिहाड़ से हुए रिहा, जेल के बाहर समर्थकों का हुजूम,भावुक होकर बोले केजरीवाल…

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री केजरीवाल तिहाड़ से हुए रिहा, जेल के बाहर समर्थकों का हुजूम,भावुक होकर बोले केजरीवाल…

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से रिहा हो गए हैं। जेल का बाहर आप नेता जश्न मना रहे हैं।

“जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं”
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों का अभिवादन किया। ‘तिहाड़ से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने मेरा साथ दिया। मैं सही था, इसलिए बाहर आया।’

भावुक होते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं देशविरोधी ताकतों से लड़ूंगा। इन लोगों ने मुझे जेल भेजा। मेरा हौंसला 100 गुणा बढ़ गया है। जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं, आपकी दुआओं के कारण आज मैं बाहर हूं। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए है।’

तिहाड़ बाहर फोड़े जा रहे पटाखे
आप नेता मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई से पहले तिहाड़ जेल के बाहर पटाखे फोड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ में शामिल हुए।

और पढ़े  सांसों का संकट: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई में 144 अंकों का उछाल, बीएस मानक लागू
  • Related Posts

    ‘E20 बना 420’: राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार के दावे पर केंद्र को घेरा, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर उठाए सवाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश…

    वायु प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में हवा की हालत खराब, जानें आज कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई

    दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3…