अयोध्या : 25,000 रुपये के 3 इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Spread the love

अयोध्या जनपद की कोतवाली बीकापुर पुलिस व एसओजी टीम ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ गिरफ्तार किया है.बीते बीकापुर इलाके में 25 अप्रैल को एक सिपाही को गोली मारने के आरोप में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान बीती रात चौरे बाजार इलाके में 25000 का इनामी बदमाश अभिषेक तिवारी,शुभम पाठक और प्रमोद कोरी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. तीनों बदमाशों को लंबे समय से पुलिस को तलाश कर रही थी. पुलिस टीम की फायरिंग में घायल हुए दो बदमाश एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि थाना बीकापुर में हुए सिपाही गोली काण्ड से संबंधित वांछित बदमाशों से रविवार देर रात लगभग 2.00 बजे थाना क्षेत्र के चौरे बाजार से मोतीगंज रोड वहद गांव भुलाईपुर निधियावां में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शुभम पाठक और प्रमोद पुरी के पैरों में गोली लग गई और एक अन्य बदमाश अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार किया गया. इन तीनों बदमाशों पर 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित था.वही पकड़े गए बदमाशों के पास से 1 पिस्टल 32 बोर, 3 जिंदा कारतूस 5 खोखा कारतूस और प्रमोद कोरी पुत्र हौंसला प्रसाद निवासी पलिया लोहानी हैरिंगटन गंज थाना इनायतनगर के पास से एक 315 बोर तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस खोखा बरामद किया गया है. इन दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है. वहीं अभिषेक तिवारी पुत्र राज कपूर निवासी गंगा सराय थाना इनायतनगर अयोध्या के पास से 315 बोर का एक तमंचा, 3 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की एक पल्सर बाइक बरामद की गई है. बरामद की गई मोटरसाइकिल चोरी की है और उस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई है. इसके अलावा एक लाल रंग की बिना नम्बर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

और पढ़े  कहर: पूर्वांचल के चार जिलों में 36 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल, मौसम की तबाही से हड़कंप

Spread the love
  • Related Posts

    बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveमुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने…


    Spread the love

    Prateek Yadav- ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *