अयोध्या : रामजन्मभूमि पर फिदायीन हमले की आज 16 वीं बरसी।

रामनगरी अयोध्या में रामजन्मभूमि पर फिदायीन हमले की आज 16 वीं बरसी है।आज ही के दिन, 5 जुलाई 2005 को आतंकियों ने रामलला परिसर में हमला किया था. हमले में 5 आतंकी मारे गए थे, साथ ही दो नागरिकों की भी मौत हो गई थी. वहीं कई सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए थे. फिदायीन आतंकी हमले की साजिश रचने वाले 4 आतंकियों को प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। एक संदिग्ध आतंकी साक्ष्य के अभाव में बरी हुआ था। उस दिन हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों ने अयोध्या के राम मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें मार डाला. हमले में 3 स्थानीय लोगों की मौत हो गई, जबकि सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. हमले में शामिल तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इस मामले पुलिस ने 4 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया था. अयोध्या एसपी सिटी विजय पाल सिंह के मुताबिक अयोध्या में सुरक्षा की बहुत ही सुदृढ़ व्यवस्था चल रही है. जगह जगह पर बैरियर लगाए गए और चेकप्वाइंट भी बनाए गए हैं. हालांकि प्रतिदिन यहां पर चेकिंग होती है. और आज भी प्रभावित चेकिंग हो रही है जो भी वाहन आ रहे हैं उसकी चेकिंग की जा रही है. एसपी सिटी के मुताबिक कोई भी अनाधिकृत वाहन प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है आउटर एरिया में भी बैरियर लगाए गए हैं. पर्याप्त पुलिस बल पीएससी के सुरक्षा बल तैनात हैं और प्रत्येक पॉइंट पर निरीक्षक लगाए गए है।

और पढ़े  आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
  • Related Posts

    UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी सत्यापन के बदले गए नियम, इन आरोपों में लिप्त पाए जाने पर चली जाएगी जॉब

    प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, निगमों, परिषदों और स्थानीय निकायों में सीधी भर्ती के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की प्रथम नियुक्ति से पूर्व उनके चरित्र सत्यापन को…

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…