शिक्षक भर्ती: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आवास के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी

Spread the love

शिक्षक भर्ती: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आवास के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया।

अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल और उनकी पत्नी व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। सोमवार को अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया था।

अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट का जो निर्णय आया है, सरकार उसे जल्द लागू करे और न्याय देते हुए नियुक्ति का रास्ता साफ करे। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि दागी अधिकारियों को तत्काल हटाकर नए अधिकारी नियुक्त करें। ताकि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रूप से पूरी की जा सके।

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में बड़े स्तर पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें नौकरी से वंचित कर दिया गया। लंबे आंदोलन और न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद 13 अगस्त को लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के हित में फैसला सुनाया है। नियमों का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश दिया है, लेकिन 15 दिन से ज्यादा हो गए पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

मंत्री आशीष पटेल ने जल्द न्याय मिलने का दिलाया था भरोसा
मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को दोपहर दो बजे अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और ज्ञापन लिया। मंत्री ने कहा कि आप सभी ने लंबी लड़ाई लड़ी है, लेकिन अब यह लड़ाई लंबी नहीं होगी। जल्द ही आप लोगों को न्याय मिलेगा। प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग रहा है। जल्द ही आप लोगों के साथ न्याय करते हुए नौकरी दी जाएगी। इस इस दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्री से कई सवाल भी किए।

और पढ़े  बदायूं के कछला घाट पर पहुंचे 6 लाख कांवड़िये, तीन किमी तक लगा जाम, रात में डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान

Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *