मंत्री और पत्रकार में नोकझोंक:- पत्रकार ने पूछा सवाल तो पत्रकार पर भड़के मंत्री गिरीशचंद्र यादव, कहा- दो कौड़ी के आदमी ठीक कर दूंगा

मंत्री और पत्रकार में नोकझोंक:- पत्रकार ने पूछा सवाल तो पत्रकार पर भड़के मंत्री गिरीशचंद्र यादव, कहा- दो कौड़ी के आदमी ठीक कर दूंगा

भाजपा के महा सदस्यता अभियान के संबंध में बुधवार को नगर के एक हॉल में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की पत्रकार वार्ता आयोजित थी। इस दौरान विकास कार्यों के सवाल पर मंत्री गिरीशचंद्र यादव भड़क उठे।

इस दौरान एक चैनल के पत्रकार राजकुमार सिंह ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट और शीतला चौकियां धाम सुंदरीकरण समेत विकास कार्यो पर जब सवाल किया तो राज्यमंत्री आग बबूला हो गए। बात बढ़ी तो उन्होंने पत्रकार को कहा कि ठीक कर दूंगा।

उन्होंने एक राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार को दो कौड़ी का आदमी बताया। इस पर पत्रकार ने भी कहा कि हमने भी आप जैसे कई मंत्री देखे हैं। इस दौरान तेज आवाज में बहस शुरू हो गई।

मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा नेता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बीच-बचाव कर मंत्री को पत्रकार वार्ता स्थल से बाहर ले गए। इसकी चर्चा व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

और पढ़े  देहरादून- UP-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा
  • Related Posts

    UP: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लेना पड़ा ये फैसला

    पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 653 सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन…

    UP पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या और बागपत भेजे गए अधिकारी

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादले शुरू हो गए हैं। रविवार को 144 डिप्टी एसपी के तबादले किए गए। लखनऊ कमिश्नरेट के सात एसीपी(डिप्टीएसपी) बदले गए। यहां तैनात…