श्याम रजक- श्याम रजक का लालू यादव की पार्टी राजद से इस्तीफा, दूसरी बार पार्टी छोड़ी

श्याम रजक- श्याम रजक का लालू यादव की पार्टी राजद से इस्तीफा, दूसरी बार पार्टी छोड़ी

उधर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में इलाज करने के लिए रवाना हुए और इधर उनकी पार्टी को जोर का झटका लगा है। कभी लालू-राबड़ी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में कद्दावर मंत्री की भूमिका निभाने वाले श्याम रजक ने दूसरी बार राजद का साथ छोड़ दिया है। पिछली बार वह राजद को छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे। इस बार भी इसी तरह की संभावना दिख रही है, हालांकि उन्होंने अभी इसकी घोषणा नहीं की है।

जानिये क्या लिखा पत्र में
श्याम रजक ने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। श्याम रजक ने अंत में अपने शायराना अंदाज में शिकायत करने के साथ-साथ धोखा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।

किस बात से श्याम रजक हुए नाराज
कहा जा रहा है कि दरअसल श्याम रजक को इस बात से नाराजगी थी कि उन्हें राज्य सभा क्यों नहीं भेजा गया। उनके अनुसार राष्ट्रीय जनता दल ने मनोझ झा को दोबारा राज्यसभा भेज दिया। वहीं श्याम रजक की जाति, धोबी समाज से मुन्नी रजक को विधान परिषद भेज दिया। राजनीतिक जानकार यह भी कह रहे हैं कि श्याम रजक का विधानसभा क्षेत्र फुलवारी शरीफ रहा है, इसलिए अब वह एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होकर फुलवारी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जानकार यह भी बताते हैं कि कुछ दिन पहले श्याम रजक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात भी की थी।

और पढ़े  स्कूल की छुट्टियां: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे विद्यालय? जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक... देखें पूरी सूची
  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…