भविष्य मालिका – 2030 से पहले दुनिया में छा जाएगा 7 दिनों के लिए अंधेरा, कलयुग के अंत की है भविष्यवाणी..

Spread the love

भविष्य मालिका – 2030 से पहले दुनिया में छा जाएगा 7 दिनों के लिए अंधेरा, कलयुग के अंत की है भविष्यवाणी..

मौजूदा दौर में विश्व के अनेक हिस्सों में तरह-तरह की आपदाएं और संघर्ष देखने को मिल रहे हैं। दुनिया के भविष्य को लेकर आज से पहले कई भविष्यवक्ताओं ने कई भविष्यवाणियां की हैं। भारत में 16 वीं शताब्दी में एक संत हुए थे, जिनका नाम संत अच्युतानंददास था। इन्होंने “भविष्य मालिका” नाम की एक पुस्तक लिखी थी, जिसमें कलियुग के बारे और इसके अंत व दुनिया के विनाश के बारे में कई तरह की भविष्यवाणियां की थी। इन संत के बारे में प्रसिद्ध था ये भूत और भविष्य के बारे में एकदम सटीक विश्लेषण करने की अद्भुत क्षमता थी। वैदिक शास्त्र के जानकारों के मुताबिक एक समय में महान ऋषियों और मुनियों का एक समूह हुआ करता था, जिसे पंचसखा के नाम से जाता है। इन पांच महापुरुषों ने अपनी तपस्या और ज्ञान के बल पर लगभग 318 पुस्तकें लिखी थी। जिसमें से एक भविष्य मालिका भी थी। जो काफी लोकप्रिय थी और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में विस्तार से लिखा गया है। इस ग्रंथ में लिखी कई बातें एकदम सटीक सिद्ध हुई हैं। दरअसल भविष्य मालिका में पुरी के जगन्ननाथ मंदिर की कई भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। जिसमें कहा गया था जगन्ननाथ मंदिर में त्रिदेवों के वस्त्र जलेंगे, प्राचीन पेड़ गिरेगा और मंदिर के शिखर पर गिद्ध आकर बैठेगा। इस तरह तमाम तरह की भविष्यवाणियां के साथ भविष्य मालिका में कलियुग के अंत होने की तरफ इशारा किया गया और कलियुग को लेकर कई तरह भविष्यवाणियां की गई हैं।

और पढ़े  आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

भविष्य मालिका में कलयुग को लेकर एक भविष्यवाणी यह भी की गई जिसमें साल 2030 से पहले पृथ्वी पर ऐसी कोई घटना घटेगी जिसमें 7 दिनों तक अंधेरा छा जाएगा जिससे चारो तरफ हाहाकार मच जाएगा। आइए जानते हैं भविष्य मालिका में क्या-क्या भविष्यवाणियां की गई हैं।

दुनिया में होगा तीसरा विश्वयुद्ध और होंगे गृहयुद्ध
हम सभी मौजूदा समय में यह देख रहे हैं कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तनाव बढ़ रहा है। दुनिया के तमाम देश दो हिस्सों में बंट रहे हैं। तनाव के चलते दुनिया के कई देशों में गृहयुद्ध हो रहे हैं या फिर गृहयुद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। भविष्य मालिका में भविष्यवाणी की गई है कि इन गृहयुद्ध और दो देशों के बीच लगातार चले आ रहे युद्ध के चलते दुनिया तीसरे महायुद्ध के मुहाने पर एकदम पास खड़ी हुई है। इस विश्वयुद्ध में भंयकर तबाही देखने को मिलेगी जिसमें लोग कीड़ों की तरह मरेंगे। और समूची दुनिया की आबादी केवल 64 करोड़ ही बच पाएगी।

आसमान में दिखाई देंगे 2 सूरज
भविष्य मालिका में तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी के साथ यह भी कहा गया है कि एक समय ऐसा भी आएगा जब लोगों को आसमान में दो सूर्य के निकलने का भी दावा किया जा रहा है। दुनिया में इस तरह की घटना यह इशारा करती है कि कलियुग अब अपने चरम सीमा तक तरफ अग्रसर हो रहा है। भविष्य मालिका में की गई भविष्यवाणी के अनुसार आसमान में जो सूर्य की तरह पिंड निकलेगा वह बंगाल की खाड़ी में गिरेगा। इस वजह से ओडिशा राज्य पूरी तरह से तबाह और जलमग्न हो जाएगा। आपको बता है दें कुछ वर्षो पहले कोलंबिया में दो सूर्य निकलने का दावा किया गया था।

और पढ़े  विजय सरकार गिराने की साजिश?: विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से मचा सियासी बवाल,3 गिरफ्तार


कलयुग के तीन चरण होंगे
धरती पर तबाही को लेकर भविष्य मालिका में ऐसी भविष्यवाणी की गई है जिसमें धरती का विनाश तीन चरणों में होगा। पहला चरण कलयुग के अंत का होगा, दूसरा चरण में समूची धरती के महाविनाश का होगा और तीसरे में चरण में एक नए युग का प्रारंभ होगा।

बदल जाएगी धरती की धुरी
भविष्य मालिका में धरती के स्वरूप में बदलाव की तरफ भी इशारा किया गया है जिसमें धरती का मौजूदा स्वरूप बदल जाएगा। धरती अपनी बदली हुई धुरी पर काम करेगी। इस कारण पृथ्वी पर समय-समय पर बड़े-बड़े भूकंप नजर आएंगे।

खेती करना होगा असंभव
समय के साथ-साथ लोग धीरे-धीरे खेती करना बंद कर देंगे जिस कारण से धरती पर अनाज, फल और सब्जियों का अकाल हो जाएगा। भविष्य मालिका में यह भविष्यवाणी की गई है कि किसानों का खेती से एकदम मोह खत्म हो जाएगा और फसल उगाने में बिलकुल दिलचस्पी नहीं लेंगे।

साल 2030 से पहले घटेगी ऐसी घटना
भविष्य मालिका में आने वाले कुछ वर्षों के लिए कुछ इस तरह की भविष्यवाणी का उल्लेख मिलता है कि धरती पर साल 2022 लेकर 2030 के बीच को भयानक प्राकृतिक आपदा आएगी जिसमें लगातार 7 दिनों तक धरती से सूर्य की रोशनी गायब हो जाएगी। यह घटना साल 2030 से पहले तक कभी भी घट सकती है। आपको बता दें भविष्य मालिका में कोरोना को लेकर की गई भविष्यवाणी भी सच साबित हुई थी।


Spread the love
  • Related Posts

    आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

    Spread the love

    Spread the loveआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में…


    Spread the love

    अलविदा खामेनेई: अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू, इराक जाएगा ताबूत, जहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक क्यों है खास?

    Spread the love

    Spread the loveईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की से पहले उनकी ताबूत लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। अमेरिका और इस्राइल के साथ युद्ध की शुरुआत में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *