Today Kejriwal Birthday: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन,कार्यकर्ताओं का जेल के बाहर सेलिब्रेशन |

Spread the love

Today Kejriwal Birthday: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन,कार्यकर्ताओं का जेल के बाहर सेलिब्रेशन |

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेतिहाड़ जेल के बाहर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। वहीं, आप नेताओं ने दिल्ली सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। आतिशी ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल को शुभकामनाएं दी।

आतिशी ने लिखा, ‘आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिसनें अपने गवर्नेंस मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद आज झूठे केस में जेल में बंद है। लेकिन सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री बाहर आयेंगे।

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, देश में चल रही तानाशाही के ख़िलाफ़ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम् प्रिय मित्र और राजनैतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद हैं।’

राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि आप स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें। अन्याय के विरुद्ध इस युद्ध में INDIA आपके साथ है।’

और पढ़े  Delhi- उत्तर पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी में घर में मृत मिली महिला, पति पर शक,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि-: PM मोदी क्या पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveइस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस किस्त को 20 जून…


    Spread the love

    दिल्ली- आबादी की रफ्तार अधिक और आवास कम, 76 लाख मकानों में सिमटी 2.3 करोड़ की जनसंख्या वाली दिल्ली

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के पहले चरण में सामने आए आंकड़ों ने संकेत दिया है कि दिल्ली की आबादी लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही आवास तथा बुनियादी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *