राजपाल यादव – लोन जमा नहीं करने पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, बैंक वालों ने घर पर लगाया ताला

Spread the love

राजपाल यादव – लोन जमा नहीं करने पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, बैंक वालों ने घर पर लगाया ताला

मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने लोन अदा नहीं करने पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कचहरी के पास सेठ इंक्लेव कॉलोनी में स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति को सील कर दिया। राजपाल ने फिल्म का निर्माण करने के लिए तीन करोड़ रुपये का ऋण लेने को संपत्ति के कागज लगाए थे।

राजपाल ने अपने माता-पिता के नाम पर बनाए श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस में फिल्म का निर्माण कराया था। यह प्रोडक्शन हाउस उनकी पत्नी राधा यादव के नाम पर है। फिल्म के निर्देशन के साथ राजपाल और ओमपुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शाहजहांपुर के तमाम कलाकारों को फिल्म में काम करने का मौका मिला था।

बताते हैं कि फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेता ने मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से तीन करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने अपने पिता के नाम से जमीन और भवन को गारंटी के तौर पर बंधक बनाया था। लोन अदा नहीं करने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स, मुंबई शाखा की टीम ने आठ अगस्त को थाना सदर बाजार में पत्र भेजकर फोर्स की मांग की थी। बाद में बैंक की टीम ने गोपनीय ढंग से बिना पुलिस को साथ लिए सेठ इंक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति को सील कर दिया। टीम ने स्थानीय अधिकारियों को सूचना नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक राजपाल ने तीन करोड़ रुपये का लोन लिया था जो बढ़कर 11 करोड़ हो गया है।

और पढ़े  अयोध्या- पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष,दपंती और बेटी घायल, हालत नाजुक

गेट के ताले पर लगाई सील
कचहरी ओवरब्रिज के पास ही राजपाल यादव की संपत्ति है। बाहरी क्षेत्र को एक मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा है। बैंक की टीम ने भवन के गेट पर लगे ताले पर सील लगा दी है। आनन-फानन की गई कार्रवाई में अंदर चल रहे कूलर तक को बंद नहीं किया गया। बताते हैं कि टीम ने बैंक की प्रापर्टी लिखकर बैनर लगाया था। सोमवार को ऐसा कोई पत्र या बैनर वहां लगा नहीं मिला।


Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *