अयोध्या: जल्द ही रामजन्मभूमि में लहराएगा 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज, तूफान में भी रहेगा सुरक्षित

Spread the love

अयोध्या: जल्द ही रामजन्मभूमि में लहराएगा 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज, तूफान में भी रहेगा सुरक्षित

राममंदिर निर्माण के साथ शिखर पर स्थापित होने वाले कलश व धर्मध्वज को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर में 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज लहराएगा। इसके लिए विशेष धर्मध्वज दंड अहमदाबाद से निर्मित होकर आया है। तेज आंधी व तूफान में धर्मध्वज इधर-उधर न हिले, इसको लेकर इंजीनियर खास संरचना कर रहे हैं।

यह धर्मध्वज अहमदाबाद की अंबिका इंजीनियरिंग कंपनी में बनकर तैयार हुआ है। यह कंपनी करीब आठ दशक से शास्त्रों के अनुसार धर्मध्वज दंड बनाती आ रही है। पूरी तरह पीतल से बना यह स्तंभ 44 फीट लंबा है। इसकी चौड़ाई 9.5 इंच है। वजन 55 क्विंटल है। इसके अलावा 20-20 फीट लंबे छह धर्मध्वज दंड और आए हैं। चंपत राय ने बताया कि राममंदिर में ब्रह्मांड की भी ऊर्जा पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रकार का धर्मध्वज दंड निर्मित कराया गया है।

यह एक अनोखा एंटीना होता है, जो ब्रह्मांड की ऊर्जा को भगवान के गर्भगृह तक ले जाता है। राममंदिर में मुख्य ध्वज समेत सात ध्वज स्तंभ लगने हैं। मंदिर का शिखर 161 फीट है। शिखर के ऊपर पताका रहेगी। चूंकि धर्मध्वज दंड की लंबाई 44 फीट है, इसके ऊपर कई कलश लगेंगे, इसलिए धर्मध्वज दंड की कुल ऊंचाई 211 फीट हो जाएगी, जहां 24 घंटे धर्म ध्वजा लहराती रहेगी।


Spread the love
और पढ़े  भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार,2 महिलाओं की मौत,35 लोग घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *