UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को बारिश और तेज होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 52 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
बृहस्पतिवार को शाम तक प्रयागराज में 26, सुल्तानपुर में 20.8, अमेठी में 19.8 और गोरखपुर में 14.2 मिमी बारिश हुई। बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और महराजगंज में भी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25-26 सितंबर को कई इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है। इसका असर 27 सितंबर तक रहेगा। अगले चार दिनों में तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है।

इन जिलों में है अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आस पास के क्षेत्र ।

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा एवं आस पास के क्षेत्र ।

यहां मेघगर्जन/वज्रपात और 40 -60 किमी प्रति घंटे वाली झोंकेदार हवा की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे…चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री

    यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्री जिंदा जल गए। 20 यात्री घायल हो गए। मृतकों में तीन पुरुष व तीन महिलाएं हैं। तीन…