रायपुर / छत्तीसगढ़: महिला टीआई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार |

रायपुर / छत्तीसगढ़: महिला टीआई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार |

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये रायपुर की महिला थाना टीआई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला टीआई का नाम वेदवती दरियो हैं।  दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।
बताया जा रहा है कि महिला TI वेदवती दरियो दहेज प्रताड़ना के मामले में एक महिला से 20 हजार रुपये ले रही थी।महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी. जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ ।<strong>रायपुर / छत्तीसगढ़: महिला टीआई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार |</strong>
वहीं शुक्रवार को सुबह महिला थाना टिआई वेदवती दरियो ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा । इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो (Vedvati Dariyo) को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया. फिलहाल इस मामले में ACB/EOW की कार्रवाई जारी है ।
रायपुर में ACB की टीम ने महिला टीआई को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

और पढ़े  डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल
  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…