राजनांदगांव / छत्तीसगढ़: आर्ट ऑफ लिविंग /सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार का संयुक्त योग,साधना आयोजन संपन्न

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़: आर्ट ऑफ लिविंग /सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार का संयुक्त योग,साधना आयोजन संपन्न

आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में झूलेलाल भवन चौखड़िया पारा में ओंकार महामंत्र का ध्यान करते हुए योग साधना प्रारंभ की गई उपस्थित योगाचार्य ने लगभग डेढ़ घंटे योग प्राणायाम ध्यान साधना के गुण व रहस्य बतलाए ।जन समुदाय ने योग प्राणायाम करते हुए अत्यंत आनंद एवं एकाग्रचित मनोभाव से प्रसन्नता का अनुभव कर सामूहिकता का संदेश देते हुए सभी ने एक स्वर में कहा कि व्यक्ति का पहला सुख निरोगी काया अपने आप को प्रतिदिन चुस्त दुरुस्त एवं फिट रखने के लिए करें।योग रखे निरोग का सामूहिक संकल्प लिया गया।
योग भारत की अति प्राचीन परंपरा है जिसे आज संपूर्ण विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । आयोजकों द्वारा
आर्ट ऑफ़ लिविंग योग शिक्षक श्री अमरीश मोटलानी एवं सुश्री प्रभा ठाकुर(जिला शिक्षक समन्वयक)राजनांदगांव छत्तीसगढ़ का सम्मान शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया!इस अवसर पर सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, प्रदेश महामंत्री प्रियंक सोनी , साहित्यकार गिरीश ठक्कर ,युवा अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल एवं राजेश शर्मा , रोशन व्यवहारे , लक्ष्मी चंद आहूजा , रतन धनवानी, सननी लहरवानी, जीतू आहूजा , तुषार भीमनानी, एवं सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार की प्रदेश महिला अध्यक्ष मौसमी शर्मा,प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुषमा सिंह, प्रदेश सचिव ममता शर्मा, मधु अग्रवाल , ,सविता जोशी ,कुसुम अग्रवाल ,, विश्रुति मिश्रा , दीपा ,गुरु, ज्योति खंडेलवाल अनीता आहूजा , आदि उपस्तिथ थे।

और पढ़े  सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…