रायपुर / छत्तीसगढ़:- इंडियन हेम्पस्टोर कंपनी के फाउंडर/सीईओ ने डॉ. वैभव मिश्रा को लीड कंसलटेंट एवं सलाहकार के रूप में नियुक्त कर दी विशेष ज़िम्मेवारी।

रायपुर / छत्तीसगढ़:- इंडियन हेम्पस्टोर कंपनी के फाउंडर/सीईओ ने डॉ. वैभव मिश्रा को लीड कंसलटेंट एवं सलाहकार के रूप में नियुक्त कर दी विशेष ज़िम्मेवारी।

डॉ. वैभव मिश्रा, जो कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (चिकित्सा प्रकोष्ठ) के प्रदेश सचिव हैं, अपने अद्वितीय कार्यों और उपलब्धियों से लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक और महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है, जिससे हमारे चिरिमिरी का नाम रोशन हुआ है।

डॉ. वैभव कई वर्षों से मेडिकल साइंस और साइकल्डिक्स के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए, उत्तराखंड स्थित इंडियन हेम्पस्टोर कंपनी के फाउंडर/सीईओ श्री सिद्धार्थ गुप्ता ने उन्हें लीड कंसल्टेंट और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके अनुभव और विशेषज्ञता को मान्यता देते हुए दी गई है, जिसमें उन्हें विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

इंडियन हेम्पस्टोर को हाल ही में हेडस्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन (HSX) द्वारा भारत में शीर्ष 70 उभरते स्टार्टअप के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इंडियन हेम्पस्टोर की मेहनत और नवाचार के प्रति समर्पण को दर्शाता है, और डॉ. वैभव मिश्रा की नियुक्ति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. वैभव मिश्रा की इस नई उपलब्धि ने न केवल उनके व्यक्तिगत करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है, बल्कि चिरिमिरी के नाम को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। उनकी मेहनत, समर्पण और ज्ञान से प्रेरित होकर, वे आगे भी समाज और चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…