Gandhi Statue: प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे से सामने आई शर्मनाक घटना,महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, खालिस्तानी नारे लिखे जाने की भी खबर

Gandhi Statue: प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे से सामने आई शर्मनाक घटना,महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, खालिस्तानी नारे लिखे जाने की भी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से पहले एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को खालिस्तानी चरमपंथियों ने उद्घाटन के कुछ ही देर बाद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल को तत्काल साफ किया गया।

भारत ने मामला इटली के अधिकारियों के सामने उठाया
इस मामले को लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, हमने रिपोर्ट्स देखी हैं। भारत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला इटली के अधिकारियों के सामने उठाया है। गांधी जी की प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। इस मामले में इटली के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय का बयान
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मोदी कल रवाना होंगे। तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा उन्हें वैश्विक दक्षिण के मुद्दों को उठाने और विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

शिखर सम्मेलन से पहले इटली में कड़ी सुरक्षा
G-7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने वाले दोषियों के खिलाफ इटली ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रमिता को नुकसान पहुंचाने की घटना को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है। शिखर सम्मेलन से पहले इटली में सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।

और पढ़े  13 डॉलर में बेचते थे व्हाट्सएप ओटीपी: मुंबई में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 669 सिम बरामद
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…