modi 3.0 पहली कैबिनेट बैठक- प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, विभाग बंटवारे पर सस्पेंस बरक़रार

Spread the love

modi 3.0 पहली कैबिनेट बैठक- प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, विभाग बंटवारे पर सस्पेंस बरक़रार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री के आवास पर हो रही इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केद्रीय कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं। कैबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएमओ में कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमें वैश्विक मापदंडों से भी आगे जाकर काम करना है। उन्होंने उन्होंने कहा कि जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है। इस बीच मोदी सरकार के नए-नवेले मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे पर सस्पेंस अब तक कायम है। कैबिनेट की पहली बैठक के बाद देर शाम तक मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे से जुड़ा एलान होने का अनुमान है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा, ”मेरा शुरू से प्रयास रहा है कि PMO सेवा का अधिष्ठान और People’s PMO (जनता का प्रधानमंत्री कार्यालय) बने। सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है। हमारी टीम के लिए ना तो समय का बंधन है, ना सोचने की सीमाएं और ना ही पुरुषार्थ के लिए कोई तय मानदंड। इस विजय के बड़े हकदार भारत सरकार के कर्मचारी भी हैं, जिन्होंने एक विजन के लिए खुद को समर्पित कर देने में कोई कमी नहीं रखी। ये चुनाव हर सरकारी कर्मचारी के 10 साल के पुरुषार्थ पर मुहर लगाते हैं। इस विजय के बड़े हकदार और सच्चे हकदार आप लोग हैं।”

और पढ़े  80वें स्वतंत्रता दिवस- हर साल अलग-अलग रंग, हर बार खास अंदाज, लाल किले पर 'बंधेज' पगड़ी में दिखे प्रधानमंत्री मोदी

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi-: ‘हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा’, लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है…


    Spread the love

    स्वतंत्रता दिवस 2026- जेन-जी और AI ट्रेनिंग, 76 मिनट के भाषण में PM मोदी ने बताया 2047 के भारत का विजन

    Spread the love

    Spread the loveभारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *