प्रधानमंत्री मोदी:- प्रधानमंत्री मोदी ने दिया पीएम पद से इस्तीफा; राष्ट्रपति ने किया स्वीकार,8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह।

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी:- प्रधानमंत्री मोदी ने दिया पीएम पद से इस्तीफा; राष्ट्रपति ने किया स्वीकार,8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं। भाजपा नीत राजग को लोकसभा में बहुमत मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने देश में 240 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। अब सरकार के गठन के लिए उसे राजग के अपने सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की यह आखिरी बैठक रही। कैबिनेट बैठक में मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा था।

पीएम मोदी का इस्तीफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा था। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा भंग करने की सिफारिश करते हुए अपना और अन्य मंत्रियों का इस्तीफा सौंपा। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया। साथ ही राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी से अगली सरकार के गठन तक बतौर कार्यकारी प्रधानमंत्री जिम्मेदारी संभालने की अपील की।

और पढ़े  आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान में बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी…


    Spread the love

    AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

    Spread the love

    Spread the loveहॉलीवुड में एक चर्चिच फिल्म सीरीज है- द टर्मिनेटर। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के अभिनय वाली इस फिल्म सीरीज में भविष्य की दुनिया दिखाई गई। इस पूरी सीरीज की फिल्मों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *