पीएम मोदी वाराणसी में: पीएम मोदी का महिलाओं के साथ सबसे बड़ा महा सम्मेलन, पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत, सीएम भी मौजूद

पीएम मोदी वाराणसी में: पीएम मोदी का महिलाओं के साथ सबसे बड़ा महा सम्मेलन, पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत, सीएम भी मौजूद

वाराणसी में पीएम मोदी का महिलाओं के साथ सबसे बड़ा महा सम्मेलन हो रहा है। डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में महिलाओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

पीएम मोदी के साथ भाजपा के कई दिग्गज मंच पर मौजूद
पीएम मोदी आज महिला शक्ति संवाद के जरिए 13 लोकसभा सीटों को साधेंगे। महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में काशी के साथ आसपास के जिलों की महिलाएं भी शामिल हुई हैं। पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम योगी, महेंद्र नाथ पांडेय, बीपी सरोज के साथ अन्य लोग मौजूद हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ई-कार्ट पर बैठकर दीर्घा में पीएम मोदी संस्कृत विश्वविद्यालय में पहुंचे तो महिलाओं ने मोदी-मोदी के जयकारे के साथ पुष्पवर्षा किया। इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुष्पवर्षा कर महिलाओं ने किया पीएम का स्वागत
काशी की नारी… नमो नमो… जय श्री राम के उद्घोष के साथ भगवा परिधान, टोपी और दुपट्टे में सजी महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। जैसे ही पीएम मोदी ई-कार्ट पर बैठकर दीर्घा में पहुंचे महिलाओं ने उन पर फूलों की बारिश भी की।

और पढ़े  आफत की बारिश: बाढ़ से हालात भयावह, चित्रकूट में 80 घर गिरे, प्रयागराज में आबादी तक जलभराव, ये नदियां उफान पर
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…