अलर्ट:- श्रीकृष्ण जन्मभूमि बढ़ाई गई सुरक्षा, देशभर में मिल रहीं धमकियों के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट

अलर्ट:- श्रीकृष्ण जन्मभूमि बढ़ाई गई सुरक्षा, देशभर में मिल रहीं धमकियों के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट

देशभर में मिल रहीं धमाके की धमकियों के बीच श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। खुफिया तंत्र, अर्द्धसैन्य बल और पुलिस को अलर्ट किया गया है। बिना वाहन पास की गहनता से जांच के गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

हाल में देश के कई स्टेशनों और सोमवार को लखनऊ-जयपुर के स्कूलों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है। ईदगाह-जन्मभूमि विवाद को देखते हुए यहां और भी सख्ती बरती जाती है। इन धमकी भरे पत्रों के प्राप्त होने के सिलसिले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इधर, खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। हर छोटी व बड़ी गतिविधि को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जन्मभूमि को लेकर हमेशा पुलिस व खुफिया तंत्र अलर्ट मोड़ पर रहता है। वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं।

बांके बिहारी भी पर बढ़ाई गई निगरानी
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। सुबह और शाम के दर्शन के समय भीड़ नियंत्रण की दृष्टि भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

और पढ़े  UP: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…