अयोध्या- शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज सीता नवमी मनाई जा रही है।

अयोध्या- शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज सीता नवमी मनाई जा रही है।

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है।आज सीता नवमी मनाई जा रही है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता इसी दिन धरती से प्रकट हुई थीं। इसीलिए इस दिन को सीता जयंती या सीता नवमी के रूप में मनाते हैं। इसको जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है।रामनगरी अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में जानकी नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर गोकुल भवन व कनक भवन, जानकी घाट बड़ा स्थान और अन्य मठ मंदिरों में जानकी जी का दुग्ध अभिषेक करके आरती किया गया और भक्तो को जानकी जी का प्रसाद वितरण किया गया। सभी मठ मंदिरों में भंडारे का भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें साधु संत व श्रद्धालु सम्मिलित हुये और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संत महंत व पुरोहित समाज के अध्यक्ष ने सभी देश और अयोध्या वासियों को जानकी नवमी की बधाई देकर आशीर्वाद दिया। बता दे कि सीता नवमी पर विशेष रूप से माता सीता की उपासना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। मान्यता है इस दिन मां सीता की विधि विधान से पूजा करने पर आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…