मासूम की मौत- खिलौना ही बन गया मासूम की मौत का कारण, हादसा देख कांप गई घरवालों की रूह

मासूम की मौत- खिलौना ही बन गया मासूम की मौत का कारण, हादसा देख कांप गई घरवालों की रूह

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कला में खिलौने से खेलते हुए डेढ़ वर्षीय मासूम पानी के ड्रम में डूबा गया। जानकारी मिलने पर परिजन अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर गए, जहां डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया। कायमगंज पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गई। लाश देख बच्चे की मां बेसुध हो गई।

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कला निवासी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर डेढ़ वर्षीय बेटा रचित घर पर दादा-दादी के पास था। वो ट्रैक्टर के खिलौने से खेल रहा था। रचित की मां अंजली, बहन और भाभी मतदान करने के चले गए। बाहर खेल रहे बच्चे को बाबा राधेश्याम ने घर के अंदर कर दिया। वह घर के अंदर खेलने लगा, तभी बड़े भाई जो दिल्ली रहते हैं, उनका फोन आ गया।

रचित के बाबा और दादी फोन पर बात करने लगे। जब बाद में देखा तो रचित नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी मासूम कहीं नहीं मिला। इस दौरान बहन और पत्नी अंजलि भी घर आ गईं। दोपहर 12 बजे के करीब जब बाथरूम की तरफ जाकर देखा तो रचित का शरीर आधा पानी के अंदर था और पैर बाहर थे। खिलौना पानी के अंदर ही पड़ा था। तत्काल रचित को ड्रम से बाहर निकाला और अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर द्वारा मना कर दिया गया।

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’

इसके बाद मासूम को कायमगंज स्थित बाल गोपाल अस्पताल में लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजय ने बताया कि ड्रम इतना बड़ा था यदि वह खड़ा हो जाता तो पानी में नहीं डूबता। शायद वह ट्रैक्टर को लेकर पानी से धोने के लिए गया था। ट्रैक्टर पानी में ही छूट कर गिर गया, उससे निकालने की कोशिश में वह आधा लटक गया, जिसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। जब तक उसे बचाया जाता तब तक जान चली गई।

  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…