उत्तराखंड : मुख्यमंत्री रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा, सारे तय कार्यक्रम रद्द कर जाएंगे दिल्ली।

Spread the love

भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया। बुधवार को मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम तय थे। ये सभी कार्यक्रम रद्द कर मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की ओर से बुलाया गया है। हालांकि इसकी ठोस वजह नहीं बताई जा रही है। सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकता है।

बताते हैं कि इस मसले पर चिंतन शिविर में भी पार्टी के कोर ग्रुप के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। अब इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से चर्चा करेगा। प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें खाली हैं।

मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम भी टाल दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का दिल्ली का कार्यक्रम अचानक बना है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।


Spread the love
और पढ़े  केसी वेणुगोपाल ने की प्रेसवार्ता, कहा-उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, राम मंदिर पर भी बोले
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *