नैनीताल / हल्द्वानी : हेल्प उत्तराखंड ग्रुप ‘एक रहनुमा”

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के वॉलिएटंर्स जगह जगह पहुंच कर लोगो को राशन उपलब्ध करा रहे है । वहीं अलग अलग क्षेत्रो व शहरों के कई सम्मानित व सक्षम लोग भी बढ़ चढ़ कर अन्नदान कर रहे है । हर सप्ताह गरीब व जरूरत मंद लोगो को जरूरी सामान व राशन का वितरण किया जा रहा है ।

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के वॉलिएटंर्स लोगो के लिये रहनुमा का काम कर रहे है निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद कर रहे है । लोगो को दैनिक जीवन में हो रही समस्यओं का भी निवारण संबंधित विभाग व अधिकारियों के माध्यम से करवा रहे है । वहीं गरीब व निर्धन परिवारों में कोरोना से हुई मृत्यु के बाद लोगो को हो रही समस्या में भी लोगो की हरसंभव मदद कर रहा है ।

हेल्प उत्तराखंड ग्रुप द्वारा पूरे उत्तराखंड में “अन्नदान सेवा” शुरू की गई है जिसके तहत गरीब व जरूरत मंद लोगो को अन्न उपलब्ध कराया जा रहा है । कोरोना महामारी ने जहाँ एक तरफ गरीब व मध्यम वर्ग के लोगो की कमर तोड़ के रख दी ।वही काम काज ठप हो गया है रोजमर्रा की कमाई करने वाले लोगो को राशन की दिक्कत हो रही है ।

वही दूसरी ओर हेल्प उत्तराखंड ग्रुप टीम के वॉलिएटंर्स लोगो के लिये ब्लड की व्यवस्था , अस्पतालों में बेड्स दिलाने , श्रमिक कार्ड , आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी मदद कर रहे है । दिनाँक 7 जुलाई से हेल्प उत्तराखंड ग्रुप एक नई पहल ” शिक्षा मेरा अधिकार ” शुरू करने जा रहा है ।जिसके तहत ग्रुप से जुड़ें शिक्षा मित्रों द्वारा उत्तराखंड के गरीब व जरूरत मंद बच्चों को ऑनलाइन निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जायेगी ।

और पढ़े  देहरादून: नशामुक्त उत्तराखंड की मुहिम को लेकर देहरादून में वॉकथॉन, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…