अयोध्या में पीएम मोदी:- आज पीएम मोदी 2 घंटे तक रामनगरी में रहेंगे,रामलला के दर्शन के बाद लता चौक तक करेंगे रोड शो, जाने क्या कहा मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने देखें वीडियो…

Spread the love

अयोध्या में पीएम मोदी:- आज पीएम मोदी 2 घंटे तक रामनगरी में रहेंगे,रामलला के दर्शन के बाद लता चौक तक करेंगे रोड शो, जाने क्या कहा मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने देखें वीडियो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग से जकड़ा जा रहा है।

पीएम मोदी 5 मई को शाम 5:35 बजे सीतापुर के धौरहरा हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चलकर 6:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से चलकर सात बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। शाम सात से 7:15 बजे तक रामलला के दरबार में रहेंगे। यहां पर दर्शन-पूजन करने के बाद शाम 7:15 बजे से राम जन्मभूमि पथ के पास सुग्रीव किला से रोड शो शुरू करेंगे। यहां से लता मंगेशकर चौक तक की दो किमी की दूरी एक घंटे में तय करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद शाम 8:20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से रात 8:40 बजे भारतीय वायुसेना के बीबीजे एयरक्राॅफ्ट से ओड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सुलतानपुर हाईवे से नाका नवीन मंडी चौराहे से होते हुए गोरखपुर हाईवे की ओर बढ़ेगा। हाईवे से महोबरा मार्ग पर चूड़ामणि चौराहा होते हुए टेढ़ी बाजार चौराहा आकर राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगे। हाईवे से जन्ममूमि गेट तक इस पूरे मार्ग पर बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग की जा रही है। एंटी स्मॉग गन की मदद से रास्ते के ओवरब्रिज और अन्य स्थानों को धूल रहित किया जा रहा है। सड़क और डिवाइडर पानी से धोकर चमकाए जा रहे हैं।

और पढ़े  बड़ा हादसा:- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, दरोगा समेत 7 की मौत, 24 यात्री घायल, CM ने जताया शोक

रामपथ पर लगी दोहरी रेलिंग
पीएम मोदी रामजन्मभूमि पथ से निकलकर रामपथ पर लता चौक तक रोड शो करेंगे। यहां रामपथ की दोनों लेन पर स्थायी रेलिंग पहले से लगी हुई है। सुरक्षा को और पुख्ता करने के साथ रोड शो के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी रेलिंग के आगे अस्थायी लोहे की रेलिंग भी लगाई जा रही है। इसके अलावा दाहिनी लेन पर जन्मभूमि पथ से लता चौक तक डिवाइडर के पास लोहे की अतिरिक्त रेलिंग लगाई जा रही है। लोगों के लिए पूरे रास्ते में ब्लॉक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छोटे स्टेज भी बन रहे हैं।

पीएम मोदी योगी के साथ करेंगे रोड शो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को इटावा व सीतापुर में जनसभा और अयोध्या में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री 12:30 बजे इटावा लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र में ग्राम ककराई पक्का ताल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे कट के पास जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम 2:30 बजे सीतापुर लोकसभा के हरगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। शाम 5 बजे पीएम अयोध्या पहुंचेंगे। जहां श्रीराम लला का दर्शन करने के बाद श्री जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में हरदोई के मल्लावा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम इटावा के भरथना में पीएम मोदी की जनसभा और अयोध्या के रोड शो में शामिल होंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    Fire- शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 15वीं मंजिल में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 15वीं मंजिल स्थित फ्लैट संख्या 1506 में मंगलवार सुबह आग लग गई। इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। आग लगने…


    Spread the love

    अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स से शाहजहांपुर में सियासी घमासान

    Spread the love

    Spread the love         पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स मंगलवार को कैंट क्षेत्र में सामने आने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *