लालकुआं: आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू।

लालकुआं: आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू।

रिर्पोटर, प्रकाश कुमार

लालकुआं के हल्दुचौड़ क्षेत्र में बीते दिनों हाइवे में आवारा जानवर द्वारा युवक की छाती में सींग आर पार करने से हुई दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन नींद से जगा है जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर लालकुआं नगर में नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम ने आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है,साथ ही टीम द्वारा नगर में घूम रहे पशुओं के कान में लगे टैग से उनके स्वामियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है इस आधार पर जानवरों को छोड़ने वाले स्वामियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
<strong>लालकुआं: आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू। </strong> बताते चले कि लालकुआं नगर में नगर पंचायत और राजस्व विभाग टीम आवारा पशुओं को पकड़ने के साथ ही उनके स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।<strong>लालकुआं: आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू। </strong> इधर लालकुआं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं नगर में नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम द्वारा आवारा पशुओं के कान में लगे टैग के चिन्हिकारण की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में दो पशुओं के टैग से उनके स्वामियों का पता चला है जिनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारी को भेज दी है उच्च अधिकारियों द्वारा जो आदेश मिलेगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर में 14 परिवार के जानवरों का पालने का पता चला हैं। जिनका चिन्हीकारण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई जारी है तथा उन्हें शहर से खदेड़ा भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि कोई भी पशु प्रेमी तथा नगरवासी अपने घर का गीला कचरा एंव सब्जी रोटी एवं कुट्टी आवारा जानवरों को ना डाले जिसे जानवरों की आवाजाही नगर में अधिक बढ़ रही है।तथा दुर्घटना की संभावनाएं बढ जाती है तथा खाने के लालच में जानवरों जख्मी हो जाते हैं जिनका उपचार समय पर ना हो तो वह मार भी जाते हैं‌। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के वाहन समस्त वार्डों के घर घर जा रहे उसी वाहन में गीला कचरा डालें। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा साथ नगर पंचायत के वाहनों से भी इसका प्रचार किया जाएगा।

और पढ़े  नेपाल आपदा: कुमाऊं से सटे कंचनपुर के 25 से अधिक लोग भोटेकोशी की बाढ़ में लापता, टनकपुर-बनबसा के सात लोग शामिल
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…