छत्तीसगढ़ / कांकेर- सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए एक दर्जन नक्सली |

छत्तीसगढ़ / कांकेर- सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए एक दर्जन नक्सली |

कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक दर्जन नक्सली मारे गए। वहीं दो जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की एसपी कल्याण एलीसेला ने की पुष्टि की है। एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव मारा गया है। शंकर राव 25 लाख का इनामी था। मुठभेड़ में 4 एके 47 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गये हैं। मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

और पढ़े  भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 21 आरोपी पकड़े
  • Related Posts

    भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 21 आरोपी पकड़े

    भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर…

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार

    इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर गौरेला के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी से 3 लाख 60 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।…