बस्तर में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जब तक हर घर से गरीबी दूर नहीं कर दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा

Spread the love

बस्तर में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जब तक हर घर से गरीबी दूर नहीं कर दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग की दो सीटों पर कब्जा करने के लिए बीजेपी ने अहम चुनावी रणनीति बनाई है।इसी रणनीति के तहत पीएम नरेंद्र मोदी आमाबाल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा एक काम और आपको करना है। मैं संगठन का काम करता था तब हर जगह जाता था अभी नहीं जा पाता हूं। आपको जाना है, घर- घर जाना है और कहना है कि मोदी जी ने राम राम कहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया। बजट पांच गुना बढ़ाया है। आपका सपना ही मोदी का सपना है। इसे पूरा करने के लिए हर पल देश के नाम हर पल आपके नाम। 24 घंटे आपके लिए काम। पहली बार 24 हजार करोड़ की योजना बनाई है। इससे हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है।

ये मोदी की गारंटी है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं कहता हूं भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा ये मेरी गारंटी है। राम नवमी दूर नहीं है इस बार रामलला टेंट में नहीं मंदिर में दर्शन देंगे। इसकी सबसे ज्यादा खुशी राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को है। लेकिन कांग्रेस को ये रास नही आया जो नेता वहां पहुंचे उन्हें पार्टी से निकाल दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। यहां गरीब परिवारों को पक्का घर दिया। जिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला है उनको गारंटी दे देना की पांच साल में उन्हें भी लाभ मिलेगा। घर दे रहे हैं उसका मालिकाना हक भी महिलाओं के दे रहे हैं। हमने तीन करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का टारगेट रखा है।

कांग्रेस राम मंदिर बनने से खुश नहीं है – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर का समर्थन करने वाले नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने राम मंदिर का न्यौता ठुकरा दिया है। कांग्रेस राम मंदिर बनने से खुश नहीं है।

पिछले दस सालों में देश ने प्रगति की है- पीएम
पीएम मोदी ने माँ दंतेश्वरी की जय के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण के लिए बलीराम कश्यप हमेशा जागरूक रहे हैं। बस्तर ने मुझे और भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया। मैं आपके बीच आया हूं पिछले दस साल में देश ने प्रगति की है मैं आपका आभार व्यक्त करने आया हूँ।

जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा- पीएम
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को गरीबी का मतलब ही नहीं पता। मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।


Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

    Spread the love

    Spread the love       रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर अधिकारियों ने इसके लाभ और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- ब्रेक फेल होने के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveजशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *