आज प्रधानमंत्री रुद्रपुर में:- प्रधानमंत्री मोदी की शंखनाद रैली आज, एंटी ड्रोन यूनिट भी रहेगी तैनात

आज प्रधानमंत्री रुद्रपुर में:- प्रधानमंत्री मोदी की शंखनाद रैली आज, एंटी ड्रोन यूनिट भी रहेगी तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए मंगलवार को रुद्रपुर और किच्छा नो ड्रोन जोन घोषित रहेगा। इसके साथ ही एंटी ड्रोन यूनिट की निगहबानी भी रहेगी। फ्लीट की रिहर्सल कर चिह्नित की गई कमियों को दूर किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए पुलिस ने दो अप्रैल की सुबह पांच बजे से अग्रिम आदेशों तक जिले में भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया है। रुद्रपुर शहर में सभी मालवाहक वाहन (छोटे और बड़े मालवाहक) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। रैली को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है।

वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का करें शत प्रतिशत अनुपालन
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने और वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी के मार्ग और सभा स्थल पर किसी भी प्रकार का हैंडबैग और अन्य सामग्री को ले जाना प्रतिबंधित किया जाय। उन्होंने रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वहां आईजी विजिलेंस केकेवीके, डीआईजी कुमाऊं, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी, 46वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट पंकज भट्ट आदि थे।

और पढ़े  ऋषिकेश: अचानक भरभराकर गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा, बाल- बाल बचा नीचे स्कूटी पर बैठा युवक
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…