लालकुआं: सरकारी कैलेंडर बांटने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष को जारी हुआ नोटिस “24 घंटे के भीतर मांगा जवाब”

Spread the love

लालकुआं: सरकारी कैलेंडर बांटने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष को जारी हुआ नोटिस “24 घंटे के भीतर मांगा जवाब”

लालकुआं भाजपा द्वारा एक बार फिर से आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने लालकुआं सहायक निर्वाचन को पत्र लिखकर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के बाद सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लालकुआं ने लालकुआं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बताते चलें कि लालकुआं वार्ड एक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखण्ड शासन के कैलेंडर बांटने पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुऐ कहा कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा नए साल के अवसर पर छपाये गये केलेंडर में सीएम पुष्कर धामी जी व पीएम मोदी जी की फोटो लगी है. इसके अलावा उसमें प्रचार प्रसार भी है ऐसे में लोकसभा चुनाव अचार संहिता के सरकारी कैलेंडर दौरान बाटना गलत है इसे चुनाव प्रभवित हो सकता है। प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने चुनाव प्रभावित होने वाले सभी कार्यों में सख्ती से रोक लगाने की मांग की है पत्र की प्रतिलिपि निर्वाचन आयोग भारत को भी भेजी गई है. सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ एसडीम लालकुआं परितोष वर्मा ने बताया यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू की शिकायत पर लालकुआं भाजपा मंडल को नोटिस जारी कर कैलेंडर बांटने संबंध में 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।
बताते चलें इससे पहले भी बीते दिनों हेमंत साहू द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित निजी स्कूलों में भाजपा द्वारा कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. शिकायत मिलने पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

Spread the love
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *