फास्टैग: भारत में लागू हुआ ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ का नियम, जानें क्या है ये |

Spread the love

फास्टैग: भारत में लागू हुआ ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ का नियम, जानें क्या है ये |

सरकार के स्वामित्व वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) का ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ मानदंड सोमवार से लागू हो गया है। इसका मकसद कई वाहनों के लिए सिंगल फास्टैग के इस्तेमाल या एक विशेष वाहन से कई फास्टैग को जोड़ने को हतोत्साहित करना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनएचएआई ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए ‘वन व्हीकल, वन फास्टैग’ पहल के अनुपालन की समय सीमा मार्च के आखिर तक बढ़ा दी थी।

“कई फास्टैग काम नहीं करेंगे… जिन लोगों के पास एक वाहन के लिए कई फास्टैग हैं, वे आज (1 अप्रैल) से उन सभी का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही प्रदान करने के लिए, एनएचएआई ने ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल की है। जिसका मकसद कई वाहनों के लिए एकल फास्टैग के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना और कई फास्टैग को एक विशेष वाहन से जोड़ने को रोकना है।
पिछले महीने, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्राहकों के साथ-साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के व्यापारियों को 15 मार्च तक अपने खातों को दूसरे बैंकों में शिफ्ट करने की सलाह दी थी।

फास्टैग भारत में एक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जाता है।
लगभग 98 प्रतिशत की पैठ दर और 8 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में क्रांति ला दी है।

और पढ़े  आर्टेमिस-II- चांद की ऐतिहासिक यात्रा के बाद धरती पर लौटा आर्टेमिस-II दल, ह्यूस्टन में पहली बार साझा किए अनुभव

यह सीधे प्रीपेड या उससे जुड़े बचत खाते या सीधे टोल मालिक से टोल भुगतान करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *