दरिंदा पिता:- 2 साल तक अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म, टीचर के गुड टच और बैड टच बताने के बाद सहेलियों को सुनाई दर्दनाक दास्तां।।

Spread the love

दरिंदा पिता:- 2 साल तक अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म, टीचर के गुड टच और बैड टच बताने के बाद सहेलियों को सुनाई दर्दनाक दास्तां।।

बेटी के साथ 2 साल तक दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का पता तब चला जब बेटी ने स्कूल में गुड टच बैड टच सीखने के बाद अपने साथ हुई इस हरकत की बात सहेलियों से कही।
कक्षा पांच में पढ़नेवाली छात्रा ने सहेलियों को बताया कि मां जब घर पर नहीं रहती हैं तो पापा मेरे साथ गलत काम करते हैं। वह दो साल से ऐसा कर रहे हैं। धमकी देते हैं कि अगर किसी को बताओगी तो मार देंगे। दरअसल, स्कूल में टीचर ने गुड टच बैड टच के बारे में सिखाया था।

क्लास के बाद छात्रा ने सहेलियों को सारी बात बताई। किसी छात्रा ने एक पन्ने पर ये बातें लिखकर अपने विद्यालय की महिला शिक्षक को दे दी। शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक से इसे साझा किया तो उन्होंने छात्रा से सच्चाई जानने के बाद प्रधान और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

दरअसल, गाजीपुर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के विद्यालय में शनिवार को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया जाता है। प्रधानाध्यापक के मुताबिक, वह उस दिन छुट्टी पर थे। लेकिन, हकीकत जानने के बाद उच्चाधिकारियों और प्रधान को पूरी बात बताई, जिन्होंने पुलिस को खबर दे दी।
उधर, चाइल्ड लाइन की टीम ने भी पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो साल से नाबालिग बेटी के साथ घिनौना कृत्य करने वाले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

और पढ़े  Noida: लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट फुल, 15 जून को सुबह उड़ान भरेगा विमान, नियमित सेवाएं जुलाई से

पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शिवरात्रि से दो दिन पहले बीते छह मार्च और शिवरात्रि के दिन बीते आठ मार्च को सुबह करीब 10.30 बजे जब मां पूजा करने मंदिर गई हुई थी तब मुझे अकेला पाकर कमरे में ले जाकर पिता ने गलत काम किया था। वह धमकी भी देते थे कि अगर किसी को कुछ बताओगी तो तुम्हें मार देंगे।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम

    Spread the love

    Spread the love      ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर टेढ़ी बाजार चौराहे पर धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिला। श्री…


    Spread the love

    अयोध्या।: बड़े मंगलवार पर राजू एवं विकास मोदनवाल (रस कुंज) के नेतृत्व में किशोर सेवा समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सब्जी मंडी रोड पर किशोर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और हलवे के भव्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *