किन्नरों के 2 गुटों के बीच हुई मारपीट, हुक्का पानी बंद करने का ऐलान.

अयोध्या सुल्तानपुर में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दो किन्नरों की गम्भीर चोट को अयोध्या के समाज ने गम्भीरता से लिया है। अयोध्या किन्नर समाज की मुखिया पिंकी किन्नर ने आरोपी किन्नरों का किया हुक्का पानी बंद करने का ऐलान किया है।पिंकी किन्नर ने मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि लखन्ऊ के किन्नर हाजी स्ईदा माई पूरे किन्नर समाज पर कब्जा करना चाहती हैं। उन्हीं के इशारे पर अम्बेडकर नगर के किन्नरों केशव नायक ऊनके चेले बबीता किन्नर और उनके क्ई सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।इससे पूर्व भी लगभग एक साल पहले इसी तरह की घटना को इन लोगों द्वारा की गई थी।जिस तरह से यह घटना हुई किन्नर समाज इसकी निंदा करते हुये सभी आरोपी किन्नरों केशव,बबीता और उनके तमाम सहयोगियों का हुक्का पानी बंद कर रही है ।वहीं घटना में घायल दोनों किन्नरों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है ।दोनों को सिर में लगी गम्भीर चोटें आयीं हैं।लखन्ऊ ट्रमा सेंटर में दोनों किन्नरों का चल इलाज चल रहा है। सुल्तानपुर जनपद के थाना कोतवाली कादीपुर क्षेत्र के सरैंया गाँव में दो किन्नरों के गुट में क्षेत्र बँटवारे को लेकर हिंसक झड़प हुई थी।वहीं उन्होंने भारत सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि एक किन्नर जो कि नेपाल से भारत में आता है और खुले आम इनका साथ देता है उसका भारत में प्रवेश रोका जाये।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…