प्रधानमंत्री मोदी की भगवा टोपी बनी चर्चा का विषय, इस अंदाज के क्या हैं मायने?।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान वे ठेठ बनारसी अंदाज में गमछा लिए हुए थे। खादी की सदरी पहने मोदी ने भगवा टोपी भी पहन रखी थी। बनारसी गमछा, खादी की सदरी के साथ मोदी की टोपी की चर्चा इस रोड शो में सबसे ज्यादा रही। मोदी ने पहली बार इस तरह की टोपी पहनी। इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब मोदी को कोई परिधान चर्चा में आया हो। इससे पहले भी कई बार मोदी अपने पहनावे की वजह से चर्चा में आ चुके हैं। अक्सर देखा जाता है कि प्रधानमंत्री जहां जाते हैं वहां के परिधान में नजर आ जाते हैं। कई रैलियों के दौरान वे उस क्षेत्र विशेष के पहनावे में होते हैं। इस चुनाव के दौरान भी पंजाब की रैलियों में मोदी पगड़ी पहने नजर आए। उत्तराखंड में भी उत्तराखंडी टोपी पहनकर मोदी ने रैली को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने बनारसी गमछे और खादी की सदरी से वोकल फॉर लोकल और बनारसीपन का संदेश दिया। वहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अंदाज में पहनी गई भगवा टोपी से पीएम बनारस एक तरफ बंगाली मतदाताओं को रिझाते नजर आए तो दूसरी तरफ भाजपा के एजेंडे को साधते भी दिखे।

और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…