Rajya Sabha Chunav : 57 राज्यसभा सीटों की चुनाव का हुआ एलान उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश सहित किन 15 राज्यों की सीटों पर होगी वोटिंग..

Spread the love

राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। इसके लिए 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि जून और अगस्त के बीच राज्यसभा के कई नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

राज्यसभा में जिन नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल 21 जून से 1 अगस्त के बीच समाप्त हो रहा है।

कहां से कितनी सीटें होंगी खाली
उत्तर प्रदेश में 11 सीटें खाली हो रही हैं। वहीं, तमिलनाडु-महाराष्ट्र से छह-छह, बिहार से पांच, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार सदस्यों का कार्यकाल की अवधि पूरी हो रही है। मध्य प्रदेश-ओडिशा से तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से दो-दो और उत्तराखंड से एक सदस्य का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

अधिसूचना 24 मई को जारी होगी
मतदान की अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी और मतदान 10 जून को होगा। मौजूदा परंपरा के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद मतगणना होगी। निर्वाचित होने वाले अधिकांश नए सदस्यों के जुलाई में किसी समय होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की संभावना है।


Spread the love
और पढ़े  हरियाणवी सिंगर की हत्या: जिम में फोन पर बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से भूना
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *