हरियाणा के CM खट्टर सहित पूरी कैबिनेट का इस्तीफा |

Spread the love

हरियाणा के CM खट्टर सहित पूरी कैबिनेट का इस्तीफा |

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ . हरियाणा में अब भाजपा (Haryana BJP) अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपास से मुलाकात की और फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल (Haryana Governor) को सौंपा है.

जानकारी के अनुसार, सीएम मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा देने के बाद अब दोपबर बाद भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग के लिए सीएम आवास पहुंचे हैं. इससे पहले, उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की और कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया. सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे. साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं. विज हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए नजर आए.

दरअसल, हरियाणा सीएम आवास मनोहर लाल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए. यहां पर अहम बात यह है कि अनिल विज भी सीएम की गाड़ी में मौजूद थे. विज के चेहरे में मुस्कान थी. ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं. सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में हुए राजभवन पहुंचे और रिजाइन कर दिया.


Spread the love
और पढ़े  आर्टेमिस-II- चांद की ऐतिहासिक यात्रा के बाद धरती पर लौटा आर्टेमिस-II दल, ह्यूस्टन में पहली बार साझा किए अनुभव
  • Related Posts

    होर्मुज 48 दिन बाद खुला: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट, ईरान ने किया एलान, ट्रंप ने कहा- शुक्रिया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और 48 दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद आखिरकार होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। ईरान ने घोषणा…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल में कांग्रेस ने नियुक्त किए 71 ब्लॉक अध्यक्ष, सूची जारी

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 71 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की ओर से ब्लॉक अध्यक्षों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *