कूनो नेशनल पार्क: फिर सामने आई खुशखबरी गामिनी ने दिया पांच शावकों को जन्म

कूनो नेशनल पार्क: फिर सामने आई खुशखबरी गामिनी ने दिया पांच शावकों को जन्म

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। भारत में जन्मे चीतों की संख्या 13 हो गई है।

बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। बताया गया कि भारत में दूसरे लॉट में लाए गए चीतों में शामिल पांच वर्षीय गामिनी ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। गामिनी को दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाया गया था।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने x पर लिखा कि हाई फाइव, कुनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, उम्र लगभग 5 वर्ष, ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है।

बता दे 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई दूसरी खेप में 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। जहां 12 चीतों में से एक मादा चीता गामिनी भी थी। 12 चीतों को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। नर चीते पवन की तरह मादा चीता गामिनी भी कूनो की सीमा से बाहर चली जाती थी और कूनो नेशनल पार्क की टीमों के प्रयास से लौट आती थी। बता दें कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है। कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों की संख्या 26 है, जिसमें 13 शावक और 13 वयस्क चीते शामिल हैं।

और पढ़े  सऊदी अरब बनाएगा परमाणु हथियार?: क्या ट्रंप भी कर रहे मदद, अमेरिका में क्यों बढ़ी चिंता, खुफिया आकलन में खुलासा
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…